डौंडी के शासकीय हाई स्कूल मरकाटोला में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 14 छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गईं। जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्राओं को साइकिल की चाबियां सौंपीं। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाध्यापक एसके चटर्जी, सरपंच पंकज हिड़को, शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष बालकुमार राणा सहित विद्यालय के शिक्षक और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आवाजाही को सुगम बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Source: Source