नोएडा की 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आया है. सास गिरीबाला सिंह ने जमानत याचिका में दावा किया है कि ट्विशा नशे की आदी थीं और मानसिक अस्थिरता से जूझ रही थीं. वहीं ट्विशा के परिवार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पति और ससुराल वालों पर हत्या, उत्पीड़न और सबूत मिटाने का आरोप लगाया है. परिवार ने दोबारा पोस्टमार्टम और अदालत की निगरानी में जांच की मांग की है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]