तरनतारन में अमृतसर रोड स्थित टिंकू मोबाइल वर्ल्ड की दुकान पर दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने दिनदहाड़े गोलीबारी कर दी। गनीमत रही कि गोली दुकान के शीशे पर लगी, जिससे किसी प्रकार का जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह वारदात फिरौती के मामलों को लेकर अंजाम दी गई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों और स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल व्याप्त है। सूचना मिलते ही थाना भिखीविंड के प्रभारी हरप्रीत सिंह विर्क पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहनता से जांच जारी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Source: Source Post navigation गुरदासपुर में नशा विरोधी अभियान तेज: 12 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार तरनतारन में सीमा के पास बड़ी बरामदगी: 2 पिस्टल और 18 जिंदा कारतूस मिले, बीएसएफ-पुलिस का संयुक्त अभियान