लुधियाना में दहेज विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि एसी की मांग को लेकर विवाहिता के साथ बदसलूकी की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे महिला के भाई और मां पर भी हमला किया गया। थाना टिब्बा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह अपनी मां के साथ बहन के ससुराल पहुंचा था। वहां बहन ने ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप लगाया। आरोप है कि एसी वाले कमरे में बैठने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। बातचीत के दौरान महिला के पति और उसके भाई के साथ बहस हो गई। शिकायत के अनुसार दोनों भाइयों ने किरपाण से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पति गुरप्रीत सिंह और उसके भाई जसप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई के लिए दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है।

Source: Source