दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में प्रशासन ने बड़ा बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए करीब 150 अवैध निर्माणों को तोड़ा जा रहा है। यह कार्रवाई रात से ही जारी है और लगातार चल रही है। क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन के अनुसार, ये सभी निर्माण बिना अनुमति और अतिक्रमण थे। स्थानीय लोगों और व्यापारियों में इस कार्रवाई को लेकर हड़कंप है। पिछले कई दिनों से इस इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चल रहा है। प्रशासन ने लोगों से कहा है कि चिन्हित किए गए निर्माण स्वयं हटा लें। नहीं हटाने पर अब बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। Source: Source Post navigation दिल्ली: स्मार्ट ई-चालान व्यवस्था, अब मौके पर ही डिजिटल भुगतान आगरा: ट्रेनिंग से लौटे सिपाही का भौकाली स्वागत, दर्जनों गाड़ियों के साथ निकला जुलूस