दिल्ली-NCR में सोमवार को भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। क्षेत्र के कई हिस्सों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कई इलाकों में घुटने और कमर तक पानी भर गया। जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रमुख सड़कों और हाईवे पर ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही। यात्रियों को लंबा जाम झेलना पड़ा। भारी बारिश से दैनिक आवागमन भी प्रभावित हुआ। खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। दिल्ली आने वाली 15 उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने खराब मौसम को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए थे। बारिश के कारण कई इलाकों में यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त रही।

Source: Source