लुधियाना के इंडस्ट्रियल एरिया-ए में दुकानदार और उसकी नौकरानी से मारपीट का मामला सामने आया है। बाग सुफिया चौक के पास हुई घटना में आरोपियों ने मोबाइल फोन और गहने छीन लिए। पीड़ित दुकानदार शाम सुंदर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार 18 जुलाई को किदवई नगर निवासी राज कुमार, उसके बेटे दानिश और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज की। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन व चांदी की चेन लेकर फरार हो गए। बीच-बचाव करने पहुंची नौकरानी बेबी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने नौकरानी के गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है। Source: Source Post navigation महिला एसआई ने एसएचओ पर लगाए दुष्कर्म और धमकी के आरोप, मामला दर्ज प्लांट में सफाई करते समय करंट लगने से 17 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत, प्रबंधन पर केस दर्ज