इंदौर में शादी की खुशियों के बीच हल्दी की रस्म एक दुल्हन के लिए भारी पड़ गई. खरगोन की रहने वाली दुल्हन को हल्दी लगते ही गंभीर एलर्जी रिएक्शन हुआ और उसे इंदौर के एमवाय अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करना पड़ा. डॉक्टरों ने मिलावटी हल्दी और केमिकल युक्त मसालों को बड़ा खतरा बताया है. खाद्य विभाग ने भी कार्रवाई की बात कही है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]