कर्नाटक के कोडागु स्थित डुबारे एलीफेंट कैंप में दो हाथियों की लड़ाई के दौरान तमिलनाडु की एक महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई. नहाने के दौरान हाथी कंचन और मार्थंडा आपस में भिड़ गए, जिसमें 33 वर्षीय महिला उनकी चपेट में आ गई. घटना पर कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने दुख जताया है. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

🔗 Read original sourceAaj Tak [RAW]