लुधियाना के जनकपुरी इलाके में एक चोर ने देर रात घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पड़ोस में बनी धर्मशाला की छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे। चोर बिना आवाज किए बेडरूम तक पहुंच गया और चार मोबाइल फोन व 5500 रुपये नकद चोरी कर ले गया। चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में आरोपी नंगे पैर घर में प्रवेश करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान इलाके के शिवी नामक युवक के रूप में हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। घटना की जानकारी पुलिस को देकर सीसीटीवी फुटेज सौंप दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Source: Source