स्वतंत्रता दिवस से पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धर्मशाला के केंद्रीय विद्यालय योल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। बम निरोधक दस्ते ने विद्यालय परिसर में पहुंचकर सघन जांच की। तलाशी अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी कांगड़ा ने बताया कि पुलिस पूरी तरह सतर्क है। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जिले में सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं। होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस संचालकों को पहचान पत्र और रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाहरी लोगों और मजदूरों के सत्यापन की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। जिले में वाहनों की जांच और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। Source: Source Post navigation लुधियाना में नशे में युवक ने की फायरिंग, CCTV में कैद वारदात; पुलिस ने केस दर्ज किया बेंगलुरु में SIR फॉर्म अभियान के दौरान हंगामा, सरकारी अधिकारी से मारपीट; 2 गिरफ्तार