धर्मशाला में नए बस स्टैंड की साइट के ऊपर भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण सुरक्षा के लिए बनाई गई रिटेनिंग दीवार ढह गई। पहाड़ी से लगातार मलबा नीचे खिसकने से आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ गया है। ऊपर से गुजरने वाली मुख्य सड़क के भी धंसने की आशंका जताई जा रही है। आसपास के मकानों और सरकारी भवनों की नींव पर भी खतरा मंडरा रहा है। नगर निगम की दुकानों की नींव भी मलबा खिसकने से असुरक्षित हो गई है। लगातार बारिश होने पर स्थिति और गंभीर होने की आशंका है। धर्मशाला का आधुनिक ISBT प्रोजेक्ट करीब एक दशक से अधूरा पड़ा है। वर्ष 2021 और 2023 में भी इस क्षेत्र में भूस्खलन और भू-कटाव की घटनाएं सामने आई थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पहाड़ी कमजोर होती गई। उनका आरोप है कि प्रशासन ने स्थायी समाधान के बजाय अब तक अस्थायी उपायों पर ज्यादा जोर दिया। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र का जियोलॉजिकल और जियोटेक्निकल सर्वे कराने की मांग की है। साथ ही मजबूत रिटेनिंग वॉल, रॉक एंकरिंग और प्रभावी ड्रेनेज सिस्टम बनाने की मांग की गई है। Source: Source Post navigation उफनती लीलागर नदी में बही महिला की 72 घंटे बाद मिली लाश, सोन गांव में पसरा मातम