जींद जिले के नरवाना शहर में एक दुकानदार को जान से मारणे की धमकी मिली है। यह दूसरी बार है जब दुकानदार को ऐसी धमकी मिली है। एक साल पहले उन पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उन्हें गोली लगी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुकानदार सौरभ गर्ग ने बताया कि 3 अज्ञात युवक उनकी दुकान पर आए और उन्हें धमकी दी। युवकों ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि दर्ज मुकदमे में समझौता नहीं किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। गर्ग के अनुसार, युवकों में से एक युवक उन लोगों से संबंधित था, जिन्होंने लगभग एक साल पहले उन पर हमला किया था। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकानदार को पहले पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई थी, लेकिन दो-तीन महीने पहले उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी।

Source: Source