पंजाब के नवांशहर से तीन दोस्तों से जुड़ी दर्दनाक घटना सामने आई है। कुछ दिन पहले तीनों ने कथित तौर पर जहरीली वस्तु निगल ली थी। इस घटना में अब तक दो दोस्तों की मौत हो चुकी है। तीसरे युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार तीनों के बीच गहरी दोस्ती थी। तीनों दोस्त ऑनलाइन गेमिंग भी करते थे। शुरुआती जांच में एक युवक के ऑनलाइन गेम में पैसे हारने की बात सामने आई है। इसके बाद परिवार की ओर से दबाव बनाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, जहरीली वस्तु निगलने के पीछे वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान घटना से जुड़े सभी पहलुओं और संभावित कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Source: Source