लुधियाना के भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में एक व्यक्ति ने पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से हमला कर दिया। आरोप है कि नशे के लिए 30 हजार रुपए नहीं मिलने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी गुरविंदर सिंह हत्या के एक मामले में चार साल की सजा काट चुका है। वह इसी साल अप्रैल में जमानत पर जेल से बाहर आया था। जमानत के बाद वह अपनी ससुराल में रहने लगा था। परिजनों के अनुसार आरोपी नशे के कैप्सूल और चिट्टे का आदी हो गया था। उसकी पत्नी हरजीत कौर ने बताया कि वह रोज नशे के लिए 500 रुपए मांगता था। 10 अगस्त को उसने 30 हजार रुपए मांगे थे, लेकिन पैसे नहीं मिलने पर वह नाराज हो गया। आरोप है कि 2 सितंबर को उसने घर का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद गाड़ी से भारी सरिया निकालकर पत्नी पर लगातार पांच वार किए। बेटी को बचाने पहुंची सास परमजीत कौर पर भी आरोपी ने हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। पुलिस ने परमजीत कौर की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। Source: Source Post navigation ऋषि नगर में घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की कोशिश, परिजनों और पड़ोसियों ने युवक को दबोचा तेज रफ्तार बस ने 17 वर्षीय छात्र को कुचला, पिता बोले- मेरा सीए बनने का सपना अधूरा रह गया