महेंद्रगढ़ जिले की थाना सदर नारनौल पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरेश राजस्थान के झुंझुनूं का और गौरव नारनौल का रहने वाला है। पीड़ित रविदत्त के खाते से ठगों ने 2 लाख रुपये की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करके रकम उड़ा ली थी। पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई, जिससे समय रहते 1,49,968 रुपये बैंक खातों में होल्ड करवा लिए गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक विवरणों और ट्रांजैक्शन आईडी के आधार पर जांच करते हुए दोनों आरोपियों तक पहुंचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50,000 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की आशंका होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Source: Source