नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत बेनूर की बस्ती नऊपारा स्थित गांधी चौक में सरपंच के घर के पास लगा ट्रांसफार्मर लोगों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। ट्रांसफार्मर के नीचे लगा करंट बोर्ड जमीन से टिका हुआ है और पूरी तरह खुला पड़ा है। इससे कभी भी शॉर्ट सर्किट या बिजली हादसे की आशंका बनी रहती है। आसपास कई घर होने के कारण बच्चों और ग्रामीणों को करंट लगने का लगातार खतरा बना हुआ है। बारिश के दिनों में यह स्थिति और भी भयावह हो सकती है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कर ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाए। सरपंच रैनी मरकाम ने बताया कि विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान जोखिम में डालने वाली इस स्थिति पर विभाग को तत्काल ध्यान देना चाहिए। अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। Source: Source Post navigation चिरमिरी जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी निशुल्क डायलिसिस और सीटी स्कैन सुविधा, किडनी मरीजों को राहत बलरामपुर कलेक्टर का तातापानी समिति में औचक निरीक्षण: खाद-बीज वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश, लघु किसानों को मिले प्राथमिकता