हरियाणा के नूंह जिले के वन स्टॉप सेंटर से नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सुरक्षा और संरक्षण के लिए सेंटर में रह रही नाबालिग ने वहां तैनात चौकीदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सेंटर की काउंसलर पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद नूंह शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि चौकीदार उस पर गलत नजर रखता था और मौका मिलने पर आपत्तिजनक हरकतें करता था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि काउंसलर ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया, जिसके बाद बेहोशी की स्थिति में वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे धमकियां दी गईं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज किए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच वैज्ञानिक साक्ष्यों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर की जा रही है। Source: Source Post navigation सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद भीषण आग, दो लोगों की मौत बिलासपुर के नेहरू नगर में कारोबारी के घर लाखों की चोरी, AC विंडो हटाकर घुसे चोर