गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने न्यू गुरुग्राम में मास्टर सीवर लाइन बिछाने की परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत सेक्टर 77 से 80 के बीच 7.90 किलोमीटर लंबी सीवर लाइन बनाई जाएगी। परियोजना पर 19.30 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसे चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई HPWPC की 10वीं बैठक में मंजूरी मिली। परियोजना का ठेका DNIT दर से 9.21 प्रतिशत कम दर पर दिया गया है। सीवर नेटवर्क में 600 से 1200 एमएम व्यास की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ मैनहोल और पूरा सीवर नेटवर्क भी तैयार किया जाएगा। परियोजना को पूरा करने के लिए दो साल की समयसीमा तय की गई है। काम पूरा होने के बाद तीन साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि रहेगी। GMDA के CEO पीसी मीणा ने बताया कि गुरुग्राम में सीवर नेटवर्क का लगातार विस्तार किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य वर्तमान जरूरतों के साथ भविष्य की बढ़ती आबादी और नियोजित विकास के लिए मजबूत सीवर सिस्टम तैयार करना है। काम को जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। GMDA मौजूदा STP की क्षमता बढ़ाने और नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने पर भी काम कर रहा है।

Source: Source