हरियाणा के पंचकूला में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज शूटआउट की घटना सामने आई, जहां नगर निगम पार्षद के देवर रतन लुबाना पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. हमले में रतन लुबाना घायल हो गए और इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस के अनुसार, हमलावर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं. वारदात के बाद आरोपियों ने भागने के दौरान पुलिस पर भी फायरिंग की, जिसके बाद कई स्थानों पर पीछा और मुठभेड़ हुई. जवाबी कार्रवाई में दोनों शूटर घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. Source: Source Post navigation तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को ग्रैमी अवार्ड:धर्मशाला में उस्ताद अमजद अली ने सम्मान सौंपा; एल्बम ‘मेडिटेशन्स के लिए मिला पुरस्कार 2026 टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भारत में लॉन्च, नए फीचर्स और अपडेटेड वेरिएंट के साथ कीमत 19.72 लाख से शुरू