छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत के चुनाव 1 जून को हैं। नामांकन और नाम वापसी के बाद 25 मई को उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हुई। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरपंच के 30 पदों पर कोई उम्मीदवार नहीं मिला। पंच के 385 पदों पर नामांकन नहीं भरा गया। 141 सीटों पर एक उम्मीदवार होने से निर्विरोध निर्वाचन होगा। नगरीय निकायों में 240 और त्रिस्तरीय पंचायतों में 392 अभ्यर्थी चुनाव में उतरेंगे। 1 जून को वोटिंग और 4 जून को परिणाम जारी होंगे। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने निर्वाचन वाले क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

Source: Source