पंजाबी सिंगर, एक्टर और मॉडल करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट अटैक आने की घटना सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपने अनुभव के बारे में बताया। करनदीप ने कहा कि समय पर मिले फर्स्टएड और दोस्तों की मदद से उनकी जान बच सकी। उन्होंने बताया कि 19 मई का दिन उनकी जिंदगी का सबसे कठिन समय था। 32 वर्षीय सिंगर ने युवाओं से नियमित मेडिकल चेकअप कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह रोज जिम जाते हैं और अच्छी डाइट लेते हैं, फिर भी उनके साथ यह घटना हुई। करनदीप ने बताया कि इस घटना के बाद उन्हें जीवन को देखने का नजरिया बदल गया है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और उस पर खर्च करने की सलाह दी। सिंगर ने परिवार और दोस्तों के साथ प्यार से रहने का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि जिंदगी बहुत छोटी है और कभी भी कुछ भी हो सकता है। करनदीप अब इस नई जिंदगी को लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में लगाना चाहते हैं।

Source: Source