पंजाब में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत हाउस लिस्टिंग का काम शुरू हो चुका है। लुधियाना समेत कई शहरों में जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटा रहे हैं। हालांकि फील्ड में कर्मचारियों को लोगों के असहयोग का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में बेल बजाने पर गेट नहीं खोले जा रहे हैं। कुछ लोग यह कहकर जानकारी देने से बच रहे हैं कि घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं है। कर्मचारियों को मोबाइल नंबर और जरूरी जानकारी देने में भी लोग आनाकानी कर रहे हैं। गवर्नमेंट टीचर यूनियन ने बताया कि कई जगह कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की शिकायतें भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने लोगों से जनगणना कार्य में सहयोग करने की अपील की है। सहायक कमिश्नर जसदेव सिंह सेखों ने कहा कि जनगणना कर्मचारी कोई बाहरी नहीं बल्कि हमारे अपने शिक्षक और युवा हैं। उन्होंने भीषण गर्मी में काम कर रहे कर्मचारियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर सरकार विकास योजनाएं तैयार करती है। लुधियाना की एडीसी पूनम सिंह ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर फील्ड में आ रही समस्याओं पर चर्चा की। प्रशासन ने कर्मचारियों की दिक्कतों को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए हैं। Source: Source Post navigation अहमदाबाद प्लेन क्रैश साइट पर बनेगा नया हॉस्टल, स्मारक की मांग को लेकर बढ़ा विवाद लंदन के गोल्डर्स ग्रीन में सुपरमार्केट में लगी आग, करीब 100 दमकलकर्मियों ने पाया काबू