पंजाब में विवादों में घिरे निहंग जसदीप सिंह का एक और वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में उन्हें धार्मिक सजा के तहत बर्तन धोते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में एक अन्य निहंग उन्हें कुर्सी से उठकर जमीन पर बैठने के लिए कहता है। इसके बाद जसदीप सिंह जमीन पर बैठकर बर्तन साफ करने लगते हैं। इससे पहले भी बुड्ढा दल की ओर से एक वीडियो जारी किया गया था, जिसमें उन्हें धार्मिक दंड दिए जाने का दावा किया गया था। उस वीडियो में उन्हें जंजीरों से बांधे जाने और डंडों से सजा देने की बात कही गई थी। विवाद की शुरुआत उनकी अश्लील तस्वीरें वायरल होने और कथित विवादित बयानों के बाद हुई थी। बुड्ढा दल के अनुसार, जसदीप सिंह को अभी निहंग बाणा पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संगठन का कहना है कि उन्हें पूरी तरह माफी नहीं दी गई है। वहीं जसदीप सिंह ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पंथ के आदेशों का पालन करने की बात कही है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है।

Source: Source