पटियाला जिले के समाना में नगर कौंसिल चुनाव के दौरान भारी बवाल हुआ। बूथ कैप्चरिंग के आरोपों के बाद गुस्साए लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ, जिसमें पथराव और लाठीचार्ज हुआ। एक युवक को करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को शांत किया। घायल युवक को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। एसपी हेडक्वार्टर वैभव चौधरी ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। Source: Source Post navigation हरियाणा में बस सेवा का विस्तार 2.5 करोड़ की कार से 45 रुपये का फूलदान चोरी