पंजाब के पठानकोट जिले के सुजानपुर में मवेशियों से भरा एक संदिग्ध ट्रक पकड़ा गया है। स्थानीय लोगों और हिंदू सुरक्षा समिति के सदस्यों ने हाईवे पर ट्रक को घेरकर रोका। समिति ने आरोप लगाया कि ट्रक में करीब 20 से 30 गायें और बैल संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाए जा रहे थे। ट्रक गुरदासपुर की ओर से जम्मू-कश्मीर जा रहा था। पीछा करने के दौरान ट्रक और एक वाहन के बीच टक्कर होने की भी जानकारी सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की देरी को लेकर नाराजगी जताई। ट्रक चालक ने दावा किया कि उसे केवल वाहन जम्मू-कश्मीर पहुंचाने के लिए किराए पर लिया गया था। चालक ने मवेशियों की संख्या और मालिक के बारे में जानकारी होने से इनकार किया। पुलिस अब पशु परिवहन से जुड़े दस्तावेजों और परमिट की जांच कर रही है।

Source: Source