पठानकोट जिले में SIR-2026 के तहत मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण जारी है। जिले की तीन विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 13 अगस्त 2026 को जारी की गई थी। इनमें सुजानपुर, भोआ और पठानकोट विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। मतदाता 13 अगस्त से 12 सितंबर तक ड्राफ्ट सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। मतदाता फॉर्म नंबर 6, 6-ए, 7 और 8 के जरिए जरूरी दावे या आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए 6 सितंबर को जिले के सभी पोलिंग स्टेशनों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। ये कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगे। कैंप में बूथ लेवल अधिकारी मतदाताओं को प्रक्रिया और संबंधित फॉर्म की जानकारी देंगे। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपनी वोटर लिस्ट की जानकारी जांचने की अपील की है। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से भी लोगों को कैंप के बारे में जागरूक करने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने चुनाव कर्मचारियों और संबंधित अधिकारियों से कैंप को सफल बनाने में सहयोग करने को कहा है। Source: Source Post navigation अमृतसर में DC दफ्तर घेरने पहुंचे किसानों की पुलिस से धक्कामुक्की, मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन शिक्षक दिवस पर डिप्टी CM विजय शर्मा ने शिक्षकों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, बताया राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान