पलवल सीआईए टीम ने दुकानों में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भगतजी कॉलोनी निवासी गौरव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और नकदी बरामद की है। मामले की शिकायत जनवरी में कैंप थाना क्षेत्र में दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि अलीगढ़ रोड स्थित उसकी दुकान से कॉपर के रोल और तार चोरी किए गए थे। इसके अलावा पड़ोस की बिजली सामान की दुकान का शटर और ताला तोड़कर भी चोरी की गई थी। चोरों ने वहां से बैटरी, तार, कूलर, मोटर और अन्य सामान चोरी किया था। जांच के दौरान सीआईए टीम ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के सामान की बिक्री से बची हुई 2 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि चोरी की अन्य वारदातों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाया जा सके। Source: Source Post navigation सूरजपुर में पुलिस टीम पर पथराव, DSP समेत 24 जवान घायल; भूमि विवाद में बढ़ा तनाव इंस्टाग्राम से चल रहा था MD ड्रग्स का नेटवर्क, पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़