हरियाणा के पानीपत जिले के गांव गढ़ सरनाई निवासी CRPF इंस्पेक्टर तेजपाल सिंह का श्रीनगर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 2001 में सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे और मेहनत से इंस्पेक्टर के पद तक पहुंचे। चार दिन पहले ही वे छुट्टी काटकर श्रीनगर यूनिट में वापस ड्यूटी पर लौटे थे। शुक्रवार दोपहर ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। तेजपाल सिंह के पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं। उनके दो बच्चे NEET की तैयारी कर रहे हैं, जबकि छोटा बेटा UPSC की कोचिंग ले रहा है। उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह श्रीनगर से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। दोपहर बाद शव गांव पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण उन्हें एक मिलनसार और देशभक्त अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं। Source: Source Post navigation भारत ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ की तैयारी में, थलसेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने बताया तीनों सेनाओं की नई रणनीति मौसम का कहर: केरल में बाढ़, उत्तर भारत में 45 डिग्री पार गर्मी, लोग परेशान