पानीपत में सनौली रोड स्थित शिव चौक के पास दुकानदारों ने ऑटो स्टैंड के विरोध में प्रदर्शन किया। पुरानी सब्जी मंडी मार्केट के व्यापारियों ने सोमवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। खाद, बीज, दवाई और भंडारण का कारोबार करने वाले व्यापारी एकजुट होकर विधायक प्रमोद विज के कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने प्रस्तावित ऑटो स्टैंड और कवर्ड पार्किंग को लेकर विरोध जताया। उनका कहना है कि निर्माण से मौजूदा सार्वजनिक पार्किंग की जगह खत्म हो जाएगी। इससे दुकानदारों और ग्राहकों के वाहनों के लिए पर्याप्त स्थान नहीं बचेगा। व्यापारियों ने आशंका जताई कि इससे उनका कारोबार प्रभावित होकर ठप हो सकता है। मार्केट प्रधान सुनील अरोड़ा ने अधिकारियों के फैसले पर सवाल उठाए। प्रदर्शन में कई स्थानीय व्यापारी शामिल हुए। दुकानदारों ने कहा कि व्यापार पहले से कई तरह के दबाव झेल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो दुकानें बंद रखेंगे। व्यापारियों ने जरूरत पड़ने पर दुकानों की चाबियां विधायक को सौंपने की भी बात कही।

Source: Source