हरियाणा के पानीपत जिले में एक युवक का ऑटो चोरी होने का मामला सामने आया है। गोहाना निवासी जय भगवान अपने रिश्तेदार के यहां पानीपत जा रहा था। इस दौरान इसराना स्थित एनसी कॉलेज के पास उसे टॉयलेट जाने की जरूरत पड़ी। उसने ऑटो सड़क किनारे खड़ा किया और पास की झाड़ियों में चला गया। करीब 10 मिनट बाद लौटने पर उसका ऑटो मौके से गायब मिला। चोरी हुआ ऑटो नंबर HR 69 F 0564 बताया गया है। जय भगवान ने कई दिनों तक अपने स्तर पर ऑटो की तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसके भाई धर्मवीर ने इसराना थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, ऑटो गोहाना निवासी जसवीर सिंह से किस्तों पर खरीदा गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरी हुए ऑटो की तलाश की जा रही है। Source: Source Post navigation पानीपत में विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख की ठगी, आयोग के हस्तक्षेप के बाद चार लोगों पर केस दर्ज दुर्ग में 16 बच्चों के रेस्क्यू के बाद भी कार्रवाई नहीं, CWC रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस