हरियाणा के पानीपत जिले के महावटी गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने एक सूने मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। घटना के समय घर की महिला काम पर गई हुई थी और बच्चे स्कूल गए थे। महिला के जाने के बाद बच्चों ने घर के दरवाजों पर ताले लगाए थे। दोपहर में स्कूल से लौटने पर बच्चों ने घर के ताले टूटे हुए देखे। उन्होंने तुरंत अपनी मां को इसकी जानकारी दी। घर पहुंचने पर महिला ने देखा कि सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का लॉकर टूटा पड़ा था। चोर अलमारी में रखे कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर हलदाना पुलिस चौकी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश कर रही है। Source: Source Post navigation गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल पठानकोट-जम्मू NH-44 पर मिट्टी से भरा टिप्पर पलटा, चालक को झपकी आने से हुआ हादसा