पानीपत के इंसार बाजार में दो महिलाओं ने एक महिला का बैग काटकर नकदी चोरी कर ली। पीड़िता पूनम देवी देशी दवाइयां खरीदने बाजार आई थीं। वह महाजन वाली गली स्थित सैंकी पंसारी की दुकान पर दवा लेने पहुंची थीं। दुकान पर भीड़ होने के कारण वह बेंच पर बैठ गईं। दवा लेने के बाद भुगतान के लिए बैग से पर्स निकालने लगीं तो पर्स गायब मिला। बैग की जांच करने पर एक तरफ से ब्लेड से कटा हुआ मिला। पर्स में 10,150 रुपए की नकदी रखी थी। आशंका है कि दोनों महिलाओं ने भीड़ का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पर्स चोरी का पता चलने तक दोनों महिलाएं बाजार से फरार हो चुकी थीं। पूनम देवी ने थाना सिटी पानीपत में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation फतेहाबाद में गारमेंट्स दुकान के शटर पर पेट्रोल डालकर आग लगाई, लाखों का सामान जला; CCTV में कैद आरोपी पठानकोट में पिता नाबालिग बेटे और उसके दोस्त को रस्सी से बांधकर थाने पहुंचा, नशे और चोरी के आरोपों से मचा हड़कंप