लोहांडीगुड़ा स्थित पीएमश्री सेजेस में नई विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। नई सरकारी गाइडलाइन के अनुसार आयोजित बैठक में समिति के सदस्यों का चयन हुआ। बसंत कश्यप को समिति का अध्यक्ष चुना गया। केदार ढेक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। शिक्षा और वित्त विशेषज्ञ के रूप में केके पाणिग्रही को शामिल किया गया। समिति में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और शिक्षकों को भी स्थान दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अशोक खापरडे ने की। इस दौरान विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर चर्चा हुई। विद्यालय के समग्र विकास और छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए योजनाओं पर विचार किया गया। प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए अतिरिक्त शिक्षक की आवश्यकता और विद्यालय भवन की मरम्मत का प्रस्ताव रखा गया। प्राचार्य ने कहा कि स्कूल की प्रगति के लिए अभिभावक, शिक्षक और समुदाय की भागीदारी जरूरी है। नई समिति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेगी। Source: Source Post navigation आईबीपीएस क्लर्क 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें पात्रता, चयन प्रक्रिया और वेतन से जुड़ी अहम जानकारी