प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंचीं। एहतियात के तौर पर सचिवालय परिसर को खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। सचिवालय के प्रवेश और निकास द्वारों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के इलाकों में भी निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस धमकी भरे संदेश की जांच कर रही है। साइबर और तकनीकी टीमें संदेश भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हैं। अभी तक तलाशी के दौरान किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। Source: Source Post navigation सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 20वें दिन जारी, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य पर गंभीर असर की चेतावनी दी