हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना क्षेत्र में फतेहाबाद ब्रांच नहर से गोरखपुर माइनर में पानी लीकेज होने की घटना सामने आई है। सुबह करीब 5 बजे से पानी रिसाव शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे आसपास के खेतों में भर गया। इससे कई एकड़ में खड़ी फसलें पूरी तरह खराब हो गईं। प्रभावित किसानों ने तुरंत सिंचाई विभाग को सूचना दी। किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद तीन घंटे तक मौके पर जेसीबी या कोई टीम नहीं पहुंची। इस दौरान पानी लगातार खेतों में फैलता रहा। स्थानीय किसानों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से माइनर में पानी का दबाव और रिसाव की समस्या बनी हुई थी। समय रहते कार्रवाई न होने से स्थिति बिगड़ गई। इस हादसे में मूंग और सब्जियों की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं। कई ट्यूबवेल और पंप सेट भी पानी में डूब गए। लगभग 50 एकड़ क्षेत्र की पनीरी को भी नुकसान हुआ है। किसानों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि एक तरफ गर्मी में पानी की कमी है, जबकि दूसरी तरफ हजारों लीटर पानी बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। Source: Source Post navigation लुधियाना दुगरी मार्केट में बुजुर्ग को VIP मूवमेंट के चलते रोका गया, पोती को आइसक्रीम दिलाने जा रहे थे कसौली के जंगलों में 40 घंटे से भीषण आग पर काबू नहीं, सेना और वायुसेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी