फरीदकोट जिले के थाना सादिक के एक गांव में आधी रात घर में घुसकर साढ़े 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी मनप्रीत सिंह ने पीड़िता का मुंह दबाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की चीख सुनकर उसके माता-पिता जाग गए और दूसरे कमरे में गए। वहां उन्होंने आरोपी को बेटी के साथ दुष्कर्म करते देखा। माता-पिता को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सादिक थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव मचाकी कलां का रहने वाला है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (बलात्कार) और 332 (घर में अनधिकृत प्रवेश) के तहत मामला दर्ज किया। पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी। घटना से पूरे गांव में आक्रोश है। पुलिस ने मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया है।

Source: Source