हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए फरीदाबाद नगर निगम में नए कमिश्नर की नियुक्ति की है। सरकार ने 17 IAS और 7 HCS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इसके तहत धीरेंद्र खड़गटा को फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर और स्मार्ट सिटी सीईओ पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह 2011 बैच के IAS अधिकारी यशेंद्र सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। यशेंद्र सिंह इससे पहले चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग में निदेशक और विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। अब वह फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ का कार्यभार संभालेंगे। धीरेंद्र खड़गटा को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें राज्य परिवहन विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। नए प्रशासनिक बदलाव के बाद फरीदाबाद की स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की कमान यशेंद्र सिंह के हाथों होगी। सरकार ने यह बदलाव प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए किया है। Source: Source Post navigation JPSC-JSSC आंदोलन के बीच सीएम सोरेन ने बातचीत का दिया भरोसा, नेहा बोरा पर स्याही कांड से सियासत गर्म SBI Clerk Recruitment 2026: 1538 जूनियर एसोसिएट पदों के लिए आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया