बटाला के छीना अस्पताल के बाहर हुई फायरिंग और फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अरमान ठाकुर को घटनास्थल पर ले जाकर परेड करवाई। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अपराधियों में कानून का डर पैदा करने और जनता का भरोसा बढ़ाने के उद्देश्य से की गई। कुछ दिन पहले दो युवकों ने अस्पताल के गेट पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। आरोपियों ने कथित तौर पर फिरौती की मांग को लेकर यह वारदात की थी। घटना के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने वारदात में शामिल तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से समाज विरोधी तत्वों को स्पष्ट संदेश दिया जा रहा है।

Source: Source