हिसार के बरवाला में चोरी की वारदातों पर रोक लगाने के लिए पुलिस का अभियान जारी है। पुराना बस अड्डा चौकी पुलिस ने ईतवार नाथ डेरे में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में विक्रम और शिवा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया गया है। डेरे से दो कट्टे गेहूं, दो कट्टे चीनी, सरसों के तेल का एक पीपा और 1500 रुपये नकद चोरी हुए थे। शिकायत मिलने के बाद थाना बरवाला में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर सामान बरामद किया। दोनों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। ढाणी मिरदाद निवासी विकास ने 19 अगस्त को बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी गुरचरण सिंह की पहचान की। अदालत में पेश करने के बाद उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। Source: Source Post navigation पलवल में गोली मारकर किसान की हत्या:खेतों में खून से लथपथ पड़ा मिला शव; बेटा बोला-रात को कुछ लोग साथ थे बिलासपुर में मकान के बेसमेंट से बिना लाइसेंस कीटनाशक-खाद जब्त, एक्सपायर और नकली दवाओं की आशंका