बलरामपुर जिले के रामानुजगंज और रामचंद्रपुर क्षेत्र में हाथियों का आतंक बना हुआ है। रविवार सुबह नर हाथी के हमले में 65 वर्षीय इन्द्रनाथ सिंह की मौत हो गई। वह शिवपुर गांव के रहने वाले थे और भैंस चराने जंगल गए थे। घटना सुबह करीब 5:30 बजे शिवपुर जंगल क्षेत्र में हुई। बताया गया कि नर हाथी झारखंड की सीमा की ओर से भटककर जंगल में पहुंचा था। इसी दौरान हाथी का सामना जंगल में मवेशी चरा रहे इन्द्रनाथ सिंह से हो गया। हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी के कुचलने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामानुजगंज के 100 बिस्तर अस्पताल भेजा गया। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल में जाने से बचने की सलाह दी है। विभाग सुबह-शाम मुनादी और प्रचार के जरिए लोगों को हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की चेतावनी दे रहा है। Source: Source Post navigation अंबिकापुर में देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह, 79 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित रेवाड़ी में दुकान में जा घुसा बेकाबू ट्राला, बिजली का खंभा टूटकर गिरा; 5 लोग बाल-बाल बचे