एक ही जमीन कई लोगों को बेचने का झांसा देकर लाखों रुपये एडवांस लेने के आरोप में फरार कांग्रेस नेता और जमीन कारोबारी अब्दुल हैदर की गिरफ्तारी को लेकर गुरुवार को नगर में चर्चाएं तेज रहीं। बिलासपुर में कोर्ट में सरेंडर करने और पुलिस द्वारा उसे बलौदाबाजार लाने की खबर फैलने से पीड़ितों में उम्मीद जगी, लेकिन बाद में यह चर्चा अफवाह साबित होने पर लोगों में निराशा और आक्रोश देखा गया। अब्दुल हैदर की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। तीन माह बाद भी मामले में कार्रवाई किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।

Source: Source