बस्तर के डिमरापाल स्थित कॉन्टिनेंटल छत्तीसगढ़ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पहली बार ब्रेन की डिजिटल सब्सट्रैक्ट एंजियोग्राफी (DSA) सफलतापूर्वक की गई। इस अत्याधुनिक जांच से पैरालिसिस से पीड़ित महिला मरीज के मस्तिष्क की नसों की स्थिति का पता लगाया गया। जांच के आधार पर डॉक्टरों को मरीज के इलाज की सही दिशा तय करने में मदद मिली। बस्तर ब्लॉक के बड़े आलनार निवासी सुमित्रा नेताम को पैरालिसिस की समस्या के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए DSA जांच कराने का फैसला लिया। यह प्रक्रिया अस्पताल के नए कैथलैब में पूरी की गई। जांच को हैदराबाद के वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. ऋषिकेश सरकार और सीसीएच के न्यूरोसर्जन डॉ. पवन बृज ने संयुक्त रूप से पूरा किया। डॉक्टरों के अनुसार DSA जांच से बीमारी के वास्तविक कारणों की पहचान हो सकी। इसके बाद मरीज का इलाज अधिक प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। फिलहाल महिला मरीज की स्थिति में सुधार हो रहा है और वह चिकित्सकीय निगरानी में है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुविधा से बस्तर के मरीजों को अब ऐसी जटिल जांच और उपचार के लिए बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। Source: Source Post navigation सिक्किम टनल हादसे में 27 मजदूर फंसे, भूस्खलन से 7 की मौत; मीथेन गैस से बचाव अभियान प्रभावित बालोद के टेकापार गांव में सड़क के बीच गड्ढे से हादसे का खतरा, राहगीरों को हो रही परेशानी