छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले में अब तक मलेरिया के 25 मरीज सामने आ चुके हैं। जुलाई महीने में ही बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले दर्ज किए गए हैं। डौंडी, डौंडीलोहारा और बालोद क्षेत्र को मलेरिया प्रभावित इलाकों के रूप में चिन्हित किया गया है। डौंडी के जंगल क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची। टीम ने ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। 30 संवेदनशील गांवों में DDT का छिड़काव शुरू किया गया है। घरों में रखे कूलर और अन्य स्थानों पर जमा पानी को हटाया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की है। चिकित्सकों के अनुसार पिछले साल जिले में मलेरिया के 126 मामले सामने आए थे। इस साल मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार कार्रवाई कर रहा है। Source: Source Post navigation बिलासपुर में मलेरिया की दस्तक, एक परिवार के 3 बच्चे संक्रमित; 72 गांवों में हाई अलर्ट कोटा के वनग्राम औरापानी में मलेरिया का प्रकोप, एक परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क