बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला अस्पताल के पास स्थित सुलभ शौचालय के सामने सफेद रंग की सेंट्रो कार में दो तस्कर बड़ी मात्रा में शराब खपाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने मुआबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। तस्कर कार में भरी शराब को सुलभ शौचालय के पीछे छिपाकर ग्राहकों तक पहुंचाने की फिराक में थे। तारबाहर पुलिस ने सेंट्रो कार को जब्त कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में तस्करों ने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। यह इलाका अस्पताल के नजदीक होने के कारण अक्सर चहल-पहल वाला रहता है। पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया है। Source: Source Post navigation CG में भ्रष्टाचार की पोल: 75 लाख की सड़क 24 महीने में जर्जर, काठाडीह में हादसों का खतरा कुरुक्षेत्र: माइनिंग ठेकेदार पर गोलीबारी, गंभीर रूप से घायल, PGI चंडीगढ़ रेफर