छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गोंडपारा निवासी एक महिला से करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी अंकित एक्का ने महिला को झांसे में लेकर जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली, लेकिन तय की गई रकम का भुगतान नहीं किया। पीड़िता ने कई बार रकम मांगी, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा और आखिरकार उसने पैसे देने से इनकार कर दिया। थक हारकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अंकित एक्का के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसकी संपत्तियों की जांच की जा रही है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसके साथ विश्वासघात किया और उसकी जमीन हथिया ली।

Source: Source