छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र के लमरीडबरी गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नवजात बच्ची को जन्म के बाद जिंदा तालाब में फेंक दिया गया, जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। घटना मार्च महीने की बताई जा रही है, जब ग्रामीणों को तालाब में नवजात का शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में बच्ची की उम्र लगभग एक से दो दिन आंकी गई। पोस्टमॉर्टम और FSL रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि मौत प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि बच्ची को जिंदा पानी में फेंका गया था। पुलिस को शक है कि लोक-लाज के डर से यह कदम उठाया गया हो सकता है। मामले में हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के गांवों और स्वास्थ्य केंद्रों से जानकारी जुटा रही है। संदिग्धों की तलाश जारी है और जांच तेज कर दी गई है। Source: Source Post navigation रतिया में ड्रग सप्लायर समेत 3 अरेस्ट:बाइक लेकर संदिग्ध अवस्था में खड़े, शक होने पर पकड़ा, तलाशी में हेरोइन बरामद गोपालगंज: शादी से पहले युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार