बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुंजेपर्ती के जंगल-पहाड़ी से संयुक्त सुरक्षा बलों ने माओवादियों का एक डंप बरामद किया है। तलाशी के दौरान जमीन के भीतर छिपाकर रखे गए नाइट विजन डिवाइस, वायरलेस सेट, कैमरा, बैटरी, सोल्डरिंग मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और मेडिकल सामग्री जब्त की गई है। यह सामग्री माओवादियों के हाई-टेक नेटवर्क का संकेत देती है। सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। जब्त सामग्री को जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने इसे बड़ी सफलता बताया है।

Source: Source