छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दिलीप कडियम के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि दिलीप का पिछले करीब एक साल से एक शादीशुदा महिला के साथ प्रेम संबंध था। बताया गया कि महिला ने उसे मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की। हमले के दौरान उसके सिर पर पत्थर और धारदार हथियार से वार किए गए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे कथित तौर पर एक कुएं में फेंक दिया गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने महिला और उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका की पड़ताल जारी है। Source: Source Post navigation पटना में अपहृत युवक बंटी कुमार का शव बरामद, सेक्स रैकेट का विरोध करने के आरोप के बीच जांच तेज पानीपत में गर्भवती महिला से रेप की कोशिश: आरोपी गौरव कुमार ने बच्चों पर भी किया हमला, क्षेत्र में दहशत