भारत ने पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मंजूरी दे दी है। यह अनुमति केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (DCGI) की मंजूरी के बाद मिली है। डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है, जो दुनिया के 125 से अधिक देशों में पाई जाती है। कंपनी के अनुसार, भारत वैश्विक डेंगू मामलों के बड़े हिस्से से प्रभावित देशों में शामिल है। तेजी से बढ़ता शहरीकरण, जलवायु परिवर्तन और मच्छरों के प्रजनन में वृद्धि संक्रमण के जोखिम को बढ़ा रहे हैं। QDENGA वैक्सीन डेंगू से बचाव के लिए विकसित की गई है। इसे दो इंजेक्शन की खुराक के रूप में दिया जाता है। दोनों खुराकों के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाता है। वैक्सीन को त्वचा के नीचे 0.5 मिलीलीटर की मात्रा में लगाया जाता है। इस मंजूरी से भारत में डेंगू नियंत्रण और सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयासों को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों के अनुसार, वैक्सीन के साथ मच्छर नियंत्रण और जागरूकता अभियान भी जरूरी रहेंगे।

Source: Source